{"_id":"6732536eebeaf339460d06f4","slug":"bike-rider-dies-after-falling-into-water-filled-pit-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127121-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पानी भरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पानी भरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत
Tue, 12 Nov 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र के कड़सरी गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कड़सरी गांव में रविवार की शाम घर से बाजार के लिए निकले अधेड़ का शव रात करीब दस बजे गांव से बाहर मुख्य मार्ग के किनारे पानी में मिला। परिवार के लोग ढूंढते हुए पहुंचे और आनन-फानन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कड़सरी निवासी 52 वर्षीय रामजीत चौधरी रविवार की शाम करीब छह बजे घर से चौराहे के लिए निकले थे। रात आठ बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ढूंढते-ढूंढते रात करीब दस बजे गांव के किनारे मुख्य मार्ग से सटे गड्ढे में थोड़े से पानी में बाइक के ऊपर पड़े देख लोगों के होश उड़ गए।
परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को अयोध्या सरयू में अंतिम संस्कार किया गया।