{"_id":"679bd3cab2b0cc72250082e7","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-vehicle-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131224-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Fri, 31 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोटवा-गनेशपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत कोईलपुरा के पास बुधवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पहुंचे परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम चितरगड़िया निवासी 43 वर्षीय धर्मेंद्र चौधरी बुधवार की रात को किसी काम से बाइक से गोटवा गए थे। काम निपटाकर बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। कोईलपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी।
आनन-फानन पहुंचे परिजन निजी वाहन से घायल जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।