फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike hit by trailer, innocent killed, couple injured

ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, मासूम की मौत, दंपती घायल

Mon, 24 Oct 2022 04:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Bike hit by trailer, innocent killed, couple injured
ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, मासूम की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर नगर थानाक्षेत्र के अमहट पुल के पास सोमवार की सुबह बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर पांच माह के मासूम को गोद में लेकर बैठे दंपती घायल हो गए। मासूम गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी मुस्तहकम निवासी मनोज उर्फ राजकपूर पुत्र रामकोमल सोमवार की सुबह अपनी पत्नी संगीता के अलावा पांच माह की बच्ची संध्या के साथ किसी रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे फोरलेन पर नगर थाने के फुटहिया चौकी क्षेत्र के अमहट पुल के पास एक ट्रेलर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से दंपती समेत मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज फुटहिया प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एनएचएआई टीम की एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां डॉक्टर ने मासूम संध्या को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल मनोज की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें चिकित्सक में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed