फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collided with pole, kiln owner killed

पोल से टकराई बाइक, भट्ठा मालिक की मौत

Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with pole, kiln owner killed
पोल से टकराई बाइक, भट्ठा मालिक की मौत
विज्ञापन

परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बेदीपुर के पास शुक्रवार की देर रात बाइक सवार व्यक्ति बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे भट्ठा मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के लालपुर पंडित निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राधेश्याम मिश्र के दो बेटों में छोटे बेटे गणेश कुमार महाखरपुर गांव में ईंट भट्ठा चलाते थे। शुक्रवार की रात करीब दस बजे गणेश भट्ठे से घर जा रहे थे। बेदीपुर बाजार में सामने से छुट्टा पशु आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बिजली के पोल से टकरा गए। पुलिस के अनुसार गणेश ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

उनके, सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। एसओ राजेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed