{"_id":"6398c59a4458110d1e158aca","slug":"bike-collided-with-electric-pole-youth-died-basti-news-gkp460753488","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
आनंद की फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव के पास सोमवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के डड़वा निवासी आनंद (20) पुत्र राम तीरथ अपने चचेरे भाई अभिषेक आर्य (16) पुत्र रामकेश के साथ एक पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कुदरहा जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे जिभीयांव के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण सड़क के बगल में लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अभिषेक आर्य को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। आनंद दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई की बीमारी के कारण पहले ही मृत्य हो चुकी थी।