{"_id":"625be8ab3e5db16b085a8be1","slug":"bike-collided-with-electric-pole-one-dead-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर
Sun, 17 Apr 2022 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Apr 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत-श्रृंगीनारी मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे अमोलीपुर गांव के पास निमंत्रण में जा रहे मोटर साइकिल सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। जिनमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। हादसा सड़क पार कर रहे छुट्टा पशु को बचाने में हुआ।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रानीपुर छत्तर निवासी बाबूराम वर्मा (40) व राम दुलारे यादव उर्फ चिंगी (45) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर धुसैनियां रजवापुर के रास्ते बड़ेरिया गांव में एक निमंत्रण में जा रहे थे। अभी वह अमोलीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने छुट्टा जानवर आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह दोनों पोल से टकरा गए। जिसके चलते चालक बाबूराम व साथ में सवार राम दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया और रामदुलारे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। वहां घायल की स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि बाबूराम वर्मा दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी हो चुकी थी। घर में छोटे भाई सुरेंद्र वर्मा के अलावा उनकी पत्नी चंदन देवी है इनके कोई संतान नहीं है। वह खेती किसानी का कार्य करते थे। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।