{"_id":"6367ea2ea8ae4b6e55023421","slug":"bike-accident-in-basti-in-collision-of-two-motorcycles-drivers-of-both-died-three-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बाइक एक्सीडेंट: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बाइक एक्सीडेंट: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत, तीन अन्य घायल
Sun, 06 Nov 2022 10:39 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:39 PM IST
सार
टक्कर इतनी तेज थी कि चैन पुरवा निवासी नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने फूलचंद यादव को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बस्ती के ओपेक हॉस्पिटल कैली के सामने रविवार रात पौने दस बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइक के चालकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि युवती समेत तीन अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के देवापार चैन पुरवा निवासी 22 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र त्रिभुवन बाइक से कोतवाली थाना क्षेत्र के जखनी बरात में रहे थे। उनकी बाइक पर गांव के 20 वर्षीय सतीश और 22 वर्षीय अर्चित भी सवार थे। ओपेक हॉस्पिटल कैली के पास स्थित एसबीआई बैंक के सामने विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से इनकी टक्कर हो गई। जिस पर सवार लालगंज थाना क्षेत्र के चंगेरवा निवासी 51 वर्षीय फूलचंद यादव अपनी बेटी सोनी के साथ शहर से गांव की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि चैन पुरवा निवासी नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने फूलचंद यादव को भी मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन