{"_id":"5dd975d18ebc3e54ca641ca1","slug":"bihari-man-cut-train-accident-basti-news-gkp330460034","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटा बिहार का युवक, बटोरा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटा बिहार का युवक, बटोरा गया शव
विज्ञापन
पंजाब से लौट रहा बिहार का युवक ट्रेन से कटा
बस्ती। टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच सिधारीजोत गांव के पास डाउन ट्रैक पर शनिवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। जेब से बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान नीरज कुमार निवासी बगौड़ा जिला सीवान बिहार के रूप में हुई है। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव रेल पटरी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में देखकर कीमैन ने गौर पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर मिले पर्स में रखे आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान बिहार के सीवान जिला निवासी के रूप में की गई। गौर थाने के एसआई जय प्रकाश पांडे ने बताया कि स्टेशन मास्टर अवनींद्र मणि त्रिपाठी ने मेमो के जरिए घटना के बारे में सूचना दी है। शव कई टुकड़ों में पटरी किनारे पड़ा था। पास में मिले मोबाइल व पर्स में रखे आधार कार्ड में नीरज कुमार राम पुत्र वीरेंद्र राम ग्राम बगौड़ा जिला सीवान बिहार दर्ज है। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास से एचडीएफसी बैंक का कार्ड व पंजाब के लेबर कार्ड के अलावा लुधियाना कैंट से सीवान जंक्शन तक का रेलवे टिकट भी मिला है।