फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bihar Rajpath bus collides with street light

Basti News: स्ट्रीट लाइट से टकराई बिहार बिहार राजपथ की बस

Sat, 18 Oct 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar Rajpath bus collides with street light
हर्रैया। फोरलेन पर हर्रैया कस्बा के महूघाट चौराहा के पास शुक्रवार भोर पांच बजे अंबाला से बिहार जा रही बिहार राजपथ की बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक को मामूली रूप से चोटें आई। जबकि परिचालक व बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। किसी को खरोंच तक नहीं आई। बिहार राजपथ की बस अंबाला से बिहार जा रही थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चौकड़ी टोल एनएचएआई टीम ने बस को हाईवे से हटवा कर किनारे कर यातायात बहाल कराया। इस दौरान बस्ती से अयोध्या जाने वाली लेने पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। वहीं चालक का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। बस में कुल 80 यात्री सवार थे। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे बस पर बिठाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। हर्रैया कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed