{"_id":"639d3b9a84116c309c38b21c","slug":"big-road-accident-in-basti-car-collided-with-nilgai-many-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, नील गाय से टकराई कार, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, नील गाय से टकराई कार, तीन लोगों की मौत
Sat, 17 Dec 2022 02:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:12 PM IST
सार
बस्ती जिले में हाईवे के गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देर रात एक बजे नीलगाय से टकराकर कार बेकाबू होकर पेड़ टकराने के बाद पलट गई। घटना में कार चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बस्ती में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार बीती रात गोरखपुर के एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले सात लोग एक एक्सयूवी कार में सवार होकर लखनऊ मीटिंग में जा रहे थे। अभी वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार के सामने एक नीलगाय आ गई।
नीलगाय से टकराने के बाद एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो गई और दूसरे लेन में जाकर पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित ढाबे की दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, कार में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में मौत पर गहरा दुख जताया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मरने वालो में धीरज सिंह (30) पुत्र अशोक सिंह निवासी संगम विहार कॉलोनी, लखनऊ (मूल रूप से बक्सर बिहार के रहने वाले हैं), सोनू चौधरी (27) पुत्र रमेश चौधरी निवासी जमुनी वर्मा, कप्तानगंज, कुशीनगर, दिलीप कुशवाहा (29) पुत्र रामजी निवासी देहन्दुल, थाना बरेसर, गाजीपुर हैं।
वहीं घायलों में रामनरायन (25) पुत्र राम सुभग निवासी खजनी, गोरखपुर, पवन पटेल (27) पुत्र शिव प्रसाद निवासी देहन्दुल, गाजीपुर, नीरज पटेल (29) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी छाटीराम, महाराजगंज, रामकिशोर (26) पुत्र रामउग्रह निवासी खजनी, गोरखपुर है।