फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhiti alloys polling booth capturing

भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग

Sun, 18 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 18 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में हर्रैया ब्लॉक घटनाओं का मुख्य केंद्र रहा। यहां के भीटी मिश्र मतदान केंद्र के पोलिंग बूथ संख्या 81, 82 व 83 में बूथ कैप्चरिंग की गई। डीएम अनिल कुमार दमेले और प्रेक्षक शिवाकांत द्विवेदी की सिफारिश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


 दौलतपुर मतदान केंद्र पर एक बीडीसी प्रत्याशी ने मतपेटी में पानी डाल दिया। इस मामले में प्रत्याशी समेत दो लोगों हिरासत में लिया गया है। दो मतदान केंद्रों पर भाजपा प्रत्याशी और उसके अभिकर्ता के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही  परशुरामपुर, विक्रमजोत के कई बूथाें पर जबरन वोट डलवाने की भी शिकायतें मिलती रहीं। जानकारी पर प्रेक्षक, डीएम और एसपी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार सुबह सात बजे गौर, हर्रैया, विक्रमजोत और परशुरामपुर विकास खंड में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके कुछ देर बाद ही छुटपुट हिंसा की खबरें आने लगीं। शाम को साढ़े चार बजे के करीब हर्रैया के भीटी मिश्र में गड़बड़ी की सूचना पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/ एसडीएम हर्रैया आरबी सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि इस केंद्र पर कुछ लोग बूथ के अंदर जाकर जबरन वोट डाल रहे हैं। मतपत्र लूटे गए गए हैं। मतपत्रों के फाड़ने की भी बात सामने आई है।

टीम के पहुंचते ही मतदान केंद्र पर अफरा तफरी मच गई है। यहां मतपत्र बिखरे पाए गए। सूचना मिलने पर डीएम, एसपी बूथ पर पहुंचे और स्थितियों को देखने के बाद रिपोलिंग की सिफारिश निर्णय लिया गया। प्रेक्षक शिवाकांत द्विवेदी  का कहना है कि बूथ संख्या 81, 82 और 83 पर जबरन वोट डालने, मतपत्र लूटने, फाड़ने की जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा मतदान की सिफारिश राज्य निर्वाचन आयोग से की गई है।

 एसपी ने कहा कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर रात भीटी मिश्र मतदान केंद्र के पोलिंग बूथ संख्या 81के  पीठासीन अधिकारी रामनारायण त्रिपाठी ने पैकोलिया थाने में 200 अज्ञात लोगांे के खिलाफ बूथ में घुसकर असलहे के बल पर मतपत्र छीनकर वोटिंग के प्रयास की तहरीर दी है।

छावनी प्रतिनिधि के वहीं सुबह सात बजे के करीब विक्रमजोत द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के भाजपा समर्थित उम्मीदवार राम सिंह के मतदान अभिकर्ता तेज बहादुर सिंह को सपा समर्थित प्रत्याशी रमाकांत सिंह के समर्थकों ने पीट दिया। उसे बचाने के चक्कर में बूथ पर तैनात सिपाही रामदौड़ यादव को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 घायल अवस्था में तेज बहादुर को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। मारपीट के दौरान सिपाही की वर्दी पर भी खून के छींटे पड़े। उसने बताया कि बूथ पर महज दो सिपाही होने के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई। घटना की सूचना मिलते ही एडीएम, एसपी मौके पर पहुंचे।

इसकेे कुछ ही देर बाद प्रेक्षक भी पहुंचे और उन्होने भाजपा प्रत्याशी के दूसरे अभिकर्ता देवेंद्र सिंह और सिपाही रामदौड़ से घटना की जानकारी ली और अतिरिक्त फोर्स भेजने की बात कही। वहीं भाजपा प्रत्याशी के दूसरे अभिकर्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि तेज बहादुर सिंह के घायल होने पर वह आकर अभिकर्ता बने, इसके तुरंत बाद उन्हें जानमाल की धमकी दी गई।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक छावनी आरके गौतम ने कहा कि तेजबहादुर सिंह को मामूली चोटें आई है, तहरीर मिली तो केस दर्ज किया जाएगा। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार दूसरी घटना ब्लॉक के हरिगांव बूथ पर सुबह नौ बजे के करीब गड़बड़ी की सूचना पर पहुंचे भाजपा समर्थित प्रत्याशी विशाल मिश्र के साथ सपा समर्थित प्रत्याशी आशुतोष प्रताप सिंह के पोलिंग एजेंटों ने अभद्रता करने के साथ ही हाथापाई की।


इस दौरान किसी ने विशाल मिश्र के गाड़ी पर पत्थर भी फेंक दिया जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। इस बूथ पर सुबह से ही बैलेट पेपर छीनकर खुद मुहर लगाने की सूचना मिल रही थी। इस बूथ पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट आरबी सिंह की मौजूदगी में बूथों के अंदर बिना किसी पहचान पत्र के वोट डाले जा रहे थे।

इस पर जोनल मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। इस बूथ से शिकायत मिलने पर डीएम और एसपी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed