{"_id":"68c327717b92c1d5c206b5cc","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-gave-the-message-of-environmental-protection-by-planting-trees-basti-news-c-207-1-bst1005-143672-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भारतीय मजदूर संघ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भारतीय मजदूर संघ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Fri, 12 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमहट स्थित पार्क में पौधे लगाते भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मी
बस्ती। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पंच परिवर्तन कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अमहट घाट, पुराना पुल स्थित पुलिस चौकी के बगल मंदिर परिसर में अमरूद, आम, आंवला के पौधे रोपे गए।
संरक्षक उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि यह आयोजन सरसंघचालक मोहन भागवत के जन्मदिवस को समर्पित है, जिन्होंने सदैव समाज में संगठन, सेवा और संस्कार का संदेश दिया है। पौधरोपण उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन और पर्यावरण का गहरा संबंध है। जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ पंच परिवर्तन कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत है। संगठन मंत्री वेद प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष अनीता चौधरी, निरंकुश शुक्ला, निर्दोष शर्मा, विक्रम प्रताप सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, संजय मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, अजय तिवारी मौजूद रहे। संवाद