फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhakiyu Tikait group held a panchayat in the tehsil

Basti News: भाकियू टिकैत गुट ने तहसील में लगाई पंचायत

Wed, 18 Feb 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait group held a panchayat in the tehsil
भानपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई। इसके बाद कमिश्नर और डीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत के माध्यम से संगठन ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान, बिजली बिल छूट योजना का समय बढ़ाने तथा स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की। साथ ही, नरखोरिया से सगरा तक बनाई गई प्रधानमंत्री सड़क को पुनः दुरुस्त कराने, छुट्टा पशुओं को पकड़वाने और फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील में धारा 24 की पैमाइश से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कराने की भी मांग की। नगर पंचायत भानपुर में आवास योजना के लिए पुनः पात्र लाभार्थियों का सर्वे कराने और आवास व पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाने की आवाज उठाई। इस मौके पर नायब चौधरी, रामजगत, दिनेश चौधरी, संत कुमार भारती, पितांबर मौर्य, रामजीत, शिवरतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed