{"_id":"615dee128ebc3e624a3ebd28","slug":"bhakiyu-celebrated-the-birth-anniversary-of-mahendra-singh-tikait-basti-news-gkp4119906145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मनाई महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मनाई महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती
विज्ञापन
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BASTI
भाकियू ने मनाई महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती
भानपुर(बस्ती)। भाकियू (टिकैत गुट) की रामनगर ब्लॉक इकाई की ओर से बुधवार को ब्लॉक परिसर में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती को जागृति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभारी बीडीओ अर्जुन चौधरी को पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से लखीमपुर खीरी में घटित घटना मे शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, रामनगर गांव से लोढ़वा मंदिर मार्ग पर पुलिया निर्माण कराने, उकड़ा से शंकरपुर मार्ग को मानक के अनुरूप बनवाने की मांग की। किसानो ने पाननकुईया से अड़वा घाट संपर्क मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ने के साथ भानपुर से घोलवा चौराहा तक की टूटी सड़क को भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाने की मांग की। इस मौके पर ह्दयराम वर्मा, उमेश त्रिपाठी, लाल बहादुर चौधरी, रामजीत चौधरी, राम उग्रह, पितांबर मौर्या, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार किसान यूनियन कार्यालय परिसर में महेंद्र सिंह टिकैत की 86 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चंद किसान ने कहा कि टिकैत जीवनभर किसान हितों के लिए संघर्ष करते रहे। विशिष्ट अतिथि दीवान चंद पटेल व मंडल उपाध्यक्ष मारतेंद्र प्रताप ने कहा कि किसानों को उपज बेचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल संरक्षक अनूप कुमार चौधरी, राजदेव चौधरी, ब्रह्मादीन किसान, मुन्नू प्रसाद चौधरी, चंद्रप्रकाश चौधरी, राजनरायन चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, रामजन्म चौधरी ,अजय कुमार चौधरी, गंगाराम चौधरी, दूधनाथ, रामदुलारे सिंह आदि मौजूद रहे।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति सजनाखोर परिसर में भाकियू संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राम नवल किसान, शोभाराम ठाकुर, रामफेर चौधरी, जोखन चौधरी, सुनील, दानबहादुर, रामकेश आदि मौजूद रहे।