फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhakiu protested11

वरासत के मामले में देरी पर भाकियू ने जताई नाराजगी

Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protested11
प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान के मांग को लेकर भाकियू (लोक शक्ति) ने बुधवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत की। अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाली। किसानों की समस्या समाधान के लिए सात सूत्री एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नवागत तहसीलदार नवीन कुमार को दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर आंदोलनकारी मान गए।  
विज्ञापन

ज्ञापन में वरासत में देरी न करने तथा बिना सुविधा शुल्क लिए प्रक्रिया पूरी करने, कई माह से लंबित वरासत के मामलों को फौरी तौर पर निस्तारित कराने की मांग की गई है। अयोध्या नाथ तिवारी ने कहा कि नकथर में अभी हाल ही में निर्मित आरसीसी सड़क बनते ही टूट गई हैं। उसे फिर से ठीक कराया जाए, नकथर गांव मे खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाया जाए, किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों से फसलों की सुरक्षा कराई जाए, गन्ना बकाया मूल्य का शीघ्र भुगतान कराया जाए। इस मौके पर श्री प्रकाश पांडेय, राम आसरे भारती, रघुवर चौधरी, अख्तर मलिक, मोहम्म्द सदिक, शिव प्रसाद मौर्या, राम चरित्र, राजेन्द्र प्रसाद, घनश्याम चौधरी, राम दुलारे गौतम, राम नयन, मोल्हू चौधरी, पुरुषोत्तम चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed