{"_id":"56fad1d34f1c1b4555f00250","slug":"better-care-is-needed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण पुनर्वास केंद्रों की बेहतर तरीके से देखभाल करें : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण पुनर्वास केंद्रों की बेहतर तरीके से देखभाल करें : कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर सभागार में मण्डल स्तरीय पोषण समिति के कार्यों की समीक्षा।
- फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। मण्डलायुक्त पीके सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कमिश्नर सभागार में मण्डल स्तरीय पोषण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने बताया कि पोषण पुर्नवास केन्द्र का संचालन करना, साफ सफाई करना एवं मल से मुख तक फैलने वाले सभी प्रकार के संक्रमण को रोकना हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि बस्ती और संतकबीरनगर में एनआरसी सक्रिय हो गया है और सिद्धार्थनगर में जल्द हो जाएगा।
जिले में विकास खण्ड स्तर पर राज्य पोषण से सम्बन्धित अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने तथा पोषण दिवस पर टीकाकरण एवं आम स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध कराया जाए। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को गोद लिए ग्रामों का नियमित भ्रमण करने को निर्देश दिया।