{"_id":"662ad5ed34c74bad8a0b15e4","slug":"beer-shop-opened-in-womens-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-115808-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल में खोली बीयर की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल में खोली बीयर की दुकान
Fri, 26 Apr 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला अस्पताल की चहारदीवारी को तोड़कर उसमें बीयर की दुकान खोलने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी होते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर डीएम और एसपी को भी पत्र लिखा है।
महिला अस्पताल परिसर की चहारदीवारी ओरीजोत को जाने वाली सड़क और सीतापुर आई अस्पताल तक है। इसके अलावा मुख्य सड़क पर भी अस्पताल की चहारदीवारी है। शौचालय के पास चहारदीवारी को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। उसी के अंदर लोहे की गुमटी में बीयर की दुकान खोल दी। इसकी भनक लगते ही अस्पताल कर्मियों और अधिकारियों में चर्चा शुरू हो गईं।
इसके बाद मामला सीएमएस तक पहुंचा। उन्होंने तत्काल कोतवाली में इसकी लिखित जानकारी दे दी। साथ ही उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया। सीएमएस ने डीएम, एसपी, एडी हेल्थ, सीएमओ व ईओ नगर पालिका को प्रतिलिपि भी की है। सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने कहा कि कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। चहारदीवारी को तोड़कर उसमें दुकान खोल दी गई है, जो अस्पताल की संपत्ति है।