फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beaten with an iron pipe, case registered

Basti News: लोहे के पाइप से पीटा, केस दर्ज

Mon, 12 May 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Beaten with an iron pipe, case registered
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र रजौली गांव में शनिवार को सुबह रंजिश में एक व्यक्ति को लोहे के पाइप से पीट दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मारपीट, अपशब्द कहने तथा जान-माल की धमकी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रजौली गांव के जगराम ने तहरीर दी है कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे साइकिल के टायर में हवा भरते समय विपक्षी प्रेम कुमार ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। आरोपित ने अपशब्द कहने साथ जान-माल धमकी दी। पुलिस मामले में केस पंजीकृत कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई बाइक चोरी की शिकायत
कप्तानगंज(बस्ती)। कोतवाली क्षेत्र के एलआईसी ऑफिस से 20 दिन पहले गायब हुई बाइक का पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित एलआईसी एजेंट ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के थूहा (खोभा) गांव के राम मूरत निषाद एलआईसी एजेंट हैं। राम मूरत निषाद के मुताबिक, वह 21 अप्रैल को बीमा के काम से एलआईसी ऑफिस में गए थे। दोपहर 2 बजे बाहर निकले तो बाइक गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को देकर खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। मगर, पुलिस केस दर्ज नहीं किया। संवाद
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की शिकायत पर मारपीट, दो नामजद
बस्ती। छावनी पुलिस ने प्रेम प्रसंग की शिकायत पर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने तहरीर देकर बताया है कि गांव के रहने वाले एक युवक का उनकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जानकारी होने पर उस युवक के घर गए। आरोप है कि युवक के भाई संजय व पिता ने मिलकर उसे अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर चोरी का केस
बस्ती। नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चोरी का केस दर्ज किया है। नगर थाने के कटया निवासी जयप्रकाश सिंह ने तहरीर दी है कि उनका ट्रक आठ अप्रैल 2022 को उनके पुरैना स्थित ईंट-भट्ठे के पास से चोरी हो गया था। शिकायत के बाद भी थाने में केस नहीं दर्ज हुआ। प्रकरण में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
सड़क हादसे में मौत मामले में एफआईआर
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। रानीपुर निवासी आयुष श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव विक्रमजोत से घर आ रहे थे। घघौवा पुल के पास एक कंटेनर चालक ने लापरवाहीपूर्वक पिता की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
बीयर की दुकान के पास मारपीट में केस दर्ज
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मूड़घाट स्थित बीयर की दुकान के पास हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। बैरिहवां निवासी कृष्ण कुमार पांडेय ने तहरीर दी कि नौ मई की रात करीब नौ बजे मूड़घाट स्थित बीयर की दुकान के पास उन पर व उनके साथ मौजूद मंजू पांडेय को अज्ञात लोगों ने अपशब्द कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मारापीटा। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
सोनहा क्षेत्र के चार वारंटी गिरफ्तार
सोनहा। अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वांछित चार वारंटियों को सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया चंचलराम निवासी बनरही जंगल टोला चौहान पुरवा, विनोद गुप्ता निवासी फेरसम, दशरथ निवासी वाहिदचक व रामनरेश यादव निवासी तुरकौलिया को रविवार को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
बाइक चालक पर केस दर्ज
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर नौ मई को एक युवक बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पैकोलिया गांव के पप्पू चौहान ने तहरीर दी है कि नौ मई की रात करीब सवा आठ बजे वह गांव के तरफ जाने वाले खड़ंजे के मोड़ पर लघुशंका कर रहा था। उसी दौरान दक्षिण दिशा से तेज रफ्तार से बाइक चलाते आए दीपक निवासी कठौतिया सांवडीह ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद

साइकिल सवार को बचाने में भिड़ीं दो बाइक
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर रविवार सुबह लगभग 9 बजे महादेवा चौराहे से महज तीन सौ मीटर दूर बस्ती रोड पर साइकिल सवार को बचाने में दो बाइक टकरा गईं। दोनों के चालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टीकर निवासी अंगद बस्ती की तरफ जा रहे थे। अनुराग निवासी बेलराई महादेवा से अपने घर जा रहे थे। दोनों बाइक सवार महादेवा चौराहे से कुछ ही दूर साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार अंगद रोड के बीच में आ गए। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार अनुराग अनियंत्रित हो गए और दोनों बाइक टकरा गईं। लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed