फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Be alert or else cyber fraudsters will dupe you.

Basti News: रहें सतर्क वरना साइबर जालसाज लेंगे ठग

Mon, 15 Dec 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Be alert or else cyber fraudsters will dupe you.
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में महिला थाने की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को जन चौपाल लगाया। इसमें महिलाओं-युवतियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। टीम की सदस्यों ने कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। थोड़ी सी चूक होने पर आप साइबर जालसाजों के चंगुल में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति की टीम में शामि महिला कांस्टेबल प्रियंका वर्मा, श्यामा पाठक और सुमन यादव ने महिलाओं-युवतियों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी, वन टाइम पासवर्ड चोरी, यूपीआई फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा108 ,चाइल्ड लाइन- 1098 ,स्वास्थ्य सेवा 102 , महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 , साइबर हेल्पलाइन - 1930 आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, देश के तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता,2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed