फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's daughter selected for national competition in Gatka

Basti News: गतका में बस्ती की बेटी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Sat, 17 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Basti's daughter selected for national competition in Gatka
जन्नतुननिशा - फोटो : Samvad
हर्रैया। सीमित संसाधनों के बीच खेल प्रतिभा के दम पर बस्ती की बेटी जन्नतुननिशा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। उनका चयन राष्ट्रीय विद्यालयी गतका प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के लिए हुआ है। वह दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के अंडर-17 सिंगल सोटी बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

एलडी मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी हर्रैया की खिलाड़ी जन्नतुननिशा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर की छात्रा हैं। गतका एसोसिएशन ऑफ बस्ती के महासचिव एवं उनके कोच करुणेश मणि पाठक ने बताया कि अयोध्या में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय गतका प्रतियोगिता में जन्नतुननिशा ने बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यालयीय गतका प्रतियोगिता 23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें जन्नतुननिशा अंडर-17 सिंगल सोटी बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनके चयन पर गतका एसोसिएशन ऑफ बस्ती की कार्यकारी अध्यक्ष सोनाली पाठक, विद्यालय की प्रधानाचार्या शबनम यादव, अर्जुन पंडित, अशोक शुक्ला, विनय कुमार, रजनीश मिश्रा, वीरेंद्रनाथ, शिखा सिंह, डॉ. साधना मौर्य, महावीर सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, भानुप्रताप सिंह, कार्तिक गुप्ता, विशाल सोनकर, आयांश सिंह, करीम शेख, राजश्री मौर्य, मीरा वर्मा, दुर्गा प्रसाद तिवारी और धर्मेंद्र पांडेय ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed