Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti wins 23 medals at the state-level athletics championship

Basti News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बस्ती ने जीते 23 पदक

Tue, 03 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Basti wins 23 medals at the state-level athletics championship
बस्ती। लखनऊ में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बस्ती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक जीते। प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 40 आयु वर्ग में अनिल यादव ने ऊंची कूद में स्वर्ण और हाफ स्टेप जंप में रजत पदक हासिल किया। 45 आयु वर्ग में सुनील सिंह ने गोला फेंक और भाला फेंक में स्वर्ण तथा डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। 50 आयु वर्ग में चंद्र भूषण सिंह ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

55 वर्ष आयु वर्ग में राजेश कुमार सिंह ने गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। 35 आयु वर्ग में दुर्गेश पाल ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता। 40 आयु वर्ग में रज्जब अली ने हैमर थ्रो में रजत और भाला फेंक तथा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, 75 आयु वर्ग में राम दयाल यादव ने हैमर थ्रो में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बस्ती के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगाएंगे। इससे महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती का गौरव पूरे देश में बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed