फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti: Six students of Kasturba fainted

कस्तूरबा की छह छात्राएं अचानक हुईं बेहोश

Sun, 01 Sep 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Basti: Six students of Kasturba fainted
बस्ती : कस्तूरबा की छह छात्राएं हुईं बेहोश
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जितियापुर में शुक्रवार शाम कक्षा आठ की छह छात्राएं बेहोश हो गईं। तत्काल उन्हें पीएचसी छावनी ले जाया गया, जहां ड्रिप चढ़ाने पर छात्राओं को होश आया। प्रभारी चिकित्सक आसिफ फारूखी ने बताया कि समुचित भोजन नहीं मिलने की वजह से छात्राओं का शुगर लेवल कम हो गया था। छात्राओं को सिर व पेट दर्द की भी शिकायत थी।
मामले की जानकारी पर डीएम माला श्रीवास्तव ने तत्काल मेडिकल टीम को मौके पर भेेजा। प्रभारी बीईओ श्याम बिहारी और मेडिकल टीम ने छात्राओं की इस हाल के लिए वार्डेन विनीता पांडेय को जिम्मेदार माना है। टीम ने बताया कि पहले भी भोजन की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिली थी। तब वार्डेन को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। अब उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है। उधर, वार्डेन विनीता पांडेय का कहना है सब्जी तैयार नहीं थी। इसलिए छात्राओं को पूड़ी दी गई थी। रसोईया सुषमा, अमरावती व शारदा ने बताया कि समय से सामान उपलब्ध नहीं होने की वजह से भोजन बनाने में देरी होती है। सूत्रों के अनुसार 46 छात्राओं के लिए सिर्फ सात परवल और चार टमाटर डालकर सब्जी बनाई जाती है।
विज्ञापन

नाश्ते में नमक-पूड़ी देने की चर्चा
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जितियापुर में 99 छात्राएं पंजीकृत हैं। वर्तमान में 46 छात्राएं रहती हैं। इनके भोजन के लिए सरकार हर माह 40 हजार रुपये देती है। 200 ग्राम दूध प्रति छात्रा के लिए तय है। मैन्यू के हिसाब से प्रतिदिन अलग-अलग भोजन दिया जाना है। कुछ छात्राओं ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में सुबह छात्राओं को नाश्ते में नमक और पूड़ी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed