फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Ring Road... 11 km of land will be marked first

Basti News: बस्ती रिंग रोड... पहले होगी 11 किमी भूमि की निशानदेही

Wed, 13 Nov 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Basti Ring Road... 11 km of land will be marked first
रिंगरोड बनाने के लिए भूमि अ​धिग्रहण करने के क्रम में की गई खोदाई-
बरवनिया से राजाजोत तक शुरू हुई खोदाई, ग्रामीणों में मचा कौतूहल
विज्ञापन

कुआनो नदी समेत आधा दर्जन जगहों पर बनेगा ब्रिज और सर्विस रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर तहसील के 54 गांवों से होकर गुुजरने वाली रिंग रोड से करीब दो सौ गांवों के भाग्य की लकीर खिंचनी शुरू हो गई है। धान की कटाई के बाद तीन पोकलैंड मशीन खेतों में उतार दी गई है। इनके जरिये बरवनिया से कुआनो नदी के पास राजाजोत गांव तक लगभग चार किमी तक बस्ती रिंग रोड के लिए प्रस्तावित भूमि पर निशान लगाने का कार्य होने लगा है। ग्रामीणों में यह कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। उनके गांव में महानगरों जैसी चमचमाती हुई फोरलेन सड़क बनने की उम्मीद जग गई है। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक यहां सड़क निर्माण की हलचल और तेज हो जाएगी।
आठ साल से बस्ती रिंग रोड बनाने का दावा अब सच में तब्दील हो रहा है। प्रथम फेज की 22.5 किमी लंबी सड़क धरातल पर उतरने लगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय खुद रिंग रोड निर्माण का जिम्मा संभाल रखा है। पहले चरण में 54 गांवों में 111 हेक्टेयर भूमि सड़क के लिए अधिग्रहित की जा रही है। 70 प्रतिशत मुआवजे का वितरण होते ही निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके लिए अधिकृत निर्माण कंपनी की टीम के साथ भूमि की निशानदेही का कार्य शुरू करा दिया गया है। बरवनिया से बख्शर होते हुए कुआनो नदी के पास राजाजोत तक चार किमी के दूरी में तीन पोकलैंड मशीनें अधिग्रहित जमीनों में खोदाई का कार्य कर रही हैं। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि ताकि अगले सीजन की बुआई अधिग्रहित जमीनों में न की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कटया से बरवनिया तक अधिकतर खेतों में गन्ने की फसल तैयार है। इसलिए यहां फसल कटाई के बाद निशानदेही का कार्य कराया जाएगा। निर्माण एजेंसी का दावा है कि अगले एक से दो दिन के भीतर कुआनो नदी के पार भी खेतों में पोकलैंड मशीन उतार दी जाएगी। इनकी संख्या से तीन से बढ़कर 6 से 7 हो जाएगी। ताकि दसकोलवा, छितही नरसिंह, बायपोखर आदि गांव होते हुए गोरखपुर-लखनऊ हाईवे तक करीब 11 किमी की दूरी में भूमि की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया जाए। इससे सड़क निर्माण में फिर कोई व्यवधान न आए।
...
पहले से हो चुकी हैं पिलरिंग
रिंग रोड के प्रस्तावित जमीनों की पिलरिंग पहले से हो चुकी है। अधिग्रहण प्रक्रिया काफी हद तक पूरा होने के बाद पिलरिंग कर चिह्नित स्थलों की खोदाई करवाई जा रही है। कुछ विवादित जमीनों पर मुआवजा न मिलने की वजह से अड़चने आ रही हैं। मगर, प्रशासन का तर्क है कि सड़क निर्माण अब नहीं रोका जा सकता है। विवादित जमीनों का मुआवजा तब तक रोके रखा जाएगा जब तक कि न्यायालय का फैसला किसी के पक्ष में नहीं आएगा। इस आधार पर किसानों को समझाया जा रहा है।
...
कुआनो नदी समेत आधा दर्जन स्थलों पर बनेगा ब्रिज
रिंग रोड निर्माण के दौरान कुआनो नदी समेत उन आधा दर्जन स्थलों पर ब्रिज का भी निर्माण होगा जहां प्रमुख सड़क एवं रेलवे लाइन की क्राॅसिंग पड़ रही है। बस्ती-महुली मार्ग पर दसकोलवा के पास, बस्ती-कांटे मार्ग पर बायपोखर एवं रेलवे लाइन तथा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रिंग रोड की क्रॉसिंग के लिए ओवरब्रिज या अंडर पास बनाना होगा।
...
8 हजार काश्तकारों की अधिग्रहित हो रही जमीन



रिंग रोड परियोजना के प्रथम फेज की सड़क बनाने के लिए 54 गांवों में कुल 111 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। इसी साल जनवरी में अधिग्रहित क्षेत्र की जमीनों की अवार्ड प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इन गांवों के 8 हजार काश्तकारों को जमीन के चिह्नांकन से लेकर मूल्यांकन तक की अवधि तक एक साल का ब्याज सहित मुआवजा दिया जाना है। 70 प्रतिशत काश्तकार मुआवजे की धनराशि प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे मामले लंबित छोड़ दिए गए हैैं जिन जमीनों पर मालिकाना हक अथवा बंटवारा आदि को लेकर विभिन्न न्यायालयों में मुकदमा चल रहा है।

...

कटया में बनेगा टोल प्लाजा
रिंग रोड पर टोल वसूली भी होगी। इसके लिए कटया गांव में टोल प्लाजा का निर्माण होना प्रस्तावित है। यहां 60 मीटर चौड़ी जमीन अधिग्रहित की जा रही है। प्रथम फेज का रिंग रोड बनाने के लिए 22.5 किमी लंबाई में 111 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भूमि जरूरी है। इसमें 22 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क बनेेगी। सड़क के दोनों तरफ 11.5- 11.5 मीटर जमीन खाली छोड़ी जाएगी। जहां ओवरब्रिज या अंडरपास की जरूरत है वहां 60 मीटर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। जमीनों के मुआवजा समेत सड़क की कुल लागत 1138.32 करोड़ रुपये निर्धारित है।

...
आठ साल पहले हुई थी घोषणा

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पहल पर वर्ष 2015 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यहां कलवारी में जनसभा के दौरान शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को 2023 में स्वीकृति मिली। इसी साल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने इस सड़क का शिलान्यास भी किया था। इसी के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई।

...
कोट
रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि की निशानदेही का कार्य शुरू हो गया है। मुआवजा का वितरणतेजी से किया जा रहा है। उम्मीद हैं कि अगले एक महीने में शत-प्रतिशत मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा।
-मनोज प्रकाश, प्रभारी भूमि आधिपत्य अधिकारी/ एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed