{"_id":"66b29342b83045028104f237","slug":"basti-news-officers-check-igrs-portal-daily-basti-news-c-207-1-bst1001-121725-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईजीआरएस पोर्टल को रोज देखें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईजीआरएस पोर्टल को रोज देखें अधिकारी
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरण की समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन करें। इसमें प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण-समयबद्धता के साथ निस्तारण कराए। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरण में आवश्यकतानुसार फोटो के साथ आख्या अपलोड किया जाए। विद्युत के 24, विकास के 37, स्वास्थ्य के सात, बेसिक शिक्षा के 10 लंबित प्रकरण हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण कर उन्हें अवगत कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की शिकायत के साथ ही अपनी आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश झा, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, डीआईओएस जगदीश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद