फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News Candidates and supporters at leisure

Basti News: फुर्सत में हुए प्रत्याशी और समर्थक... जीत- हार पर चर्चा शुरू

Mon, 27 May 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Basti News
Candidates and supporters at leisure
- ज्यादातर लोग आवास पर फरमाए आराम, फोन से लेते रहे जायजा
विज्ञापन

- सभी के अपने-अपने तर्क, हर वर्ग के वोट पर लगाया जा रहा गुणा गणित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छठवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद दूसरे दिन रविवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक फुर्सत में हुए। महीनों की थकान सभी के चेहरे पर साफ झलक रही थी। प्रत्याशियों के आव-भाव बदले हुए थे। कभी चुपचाप समर्थकों की बात पर दे रहे थे तो कभी मतदान का हाल पूछकर गुणा गणित करते देखे गए।
लोकसभा प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों पर मतदान के बाद दूसरे दिन भीड़ खत्म हो गई। गिने- चुने कार्यकर्ता और समर्थक ही नजर आए। प्रत्याशी भी सुबह तक सहज नहीं हो पाए। उनकी दिनचर्या देर से शुरू हुई। जी भर आराम के बाद बाहर निकले तो गिनती के समर्थक नजर आए। प्रत्याशी के तरफ से चुनाव में दौड़भाग करने वाले समर्थक एवं दलीय पदाधिकारियों को भी आराम का पूरा मौका दिया गया। शाम के वक्त इनके कार्यालयों पर थोड़ी बहुत हलचल बढ़ी तो जीत- हार की चर्चा आम हो गई। सपा- कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के गॉधीनगर मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर शाम पांच बजे गिनती के पांच- छह लोग बैठे हुए मिले। पूछने पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि नेताजी दिन भर मौजूद रहे, इस वक्त निमंत्रण निपटाने के लिए क्षेत्र में निकल चुके हैं। यहां विधानसभावार वोटों का आंकलन लगाने में हर कोई मशगूल दिखा। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के मालवीय रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भी सन्नाटा छाया रहा। उनके एक समर्थक ने बताया सांसद जी अगले चरण के चुनाव में प्रचार के लिए बाहर निकल गए होंगे। वहीं कस्बों, चौराहों पर स्थित चाय, पान की दुकान पर भी चुनावी चर्चा हर जुबां पर तैरती रही। किस वर्ग का वोट कहां पड़ा इसकी टोह हर कोई लेता रहा। समर्थक अपने- अपने प्रत्याशी के पक्ष सटीक माहौल भापने की हर जुगत करते नजर आ रहे हैं। यहीं नहीं चुनाव में जिन समर्थकों को जिस क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली थी उन्हें भी खरा उतरने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

बनकटी में भाजपा नेता नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, प्रमुख अनिल दुबे आदि चर्चा के दौरान भाजपा के पक्ष में सभी वर्गों के समर्थन मिलने का दावा करते नजर आए। वहीं सपा के समर्थक भी इस बार उत्साह से भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed