फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News : Business rival turned friend turned enemy accused of conspiracy

Basti News: दोस्त से दुश्मन बने व्यावसायिक प्रतिद्वंदी पर साजिश का आरोप

Wed, 23 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Basti News : Business rival turned friend turned enemy accused of conspiracy
- मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर खड़ौहा के पास हुई थी वारदात
विज्ञापन


- लालगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर के व्यापारी विनोद अग्रहरि पर फायरिंग का मामला
महादेवा,बस्ती। सोमवार रात गोली लगने से घायल लालगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी गल्ला व्यवसायी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल व्यवसायी विनोद अग्रहरि के भाई मनोज अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में संतकबीरनगर जिले के लोहरसन निवासी पिता-पुत्र को घटना का जिम्मेदार मानते हुए साजिश का आरोप लगाया है। दावा किया है कि काफी दिन से वे लोग विनोद अग्रहरि को धमकी दे रहे थे। पुलिस जांच करने में जुटी है।
तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी पहले उनके साथ ही व्यापार करते थे। पैसे के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में केस भी चल रहा है। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी विनोद अग्रहरि पुत्र रामचंद्र अग्रहरि ने सोमवार को खलीलाबाद में गेहूं भेजा था। इसका हिसाब करके वह बाइक से लौट रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ैहा गांव के पास बाइक सवार तीन लोग पहुंचकर उन्हें रोकने का प्रयास करने लगे। बाइक न रोकने पर उनमें से किसी ने गोली चलानी शुरू कर दी। विनोद के अनुसार छह राउंड फायर की गई। गनीमत रही कि एक गोली बाएं पैर में लगी। इसके बावजूद विनोद बिना बाइक रोके अपने घर पहुंचे। वहां परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देने के बाद भाई के साथ महादेवा पुलिस चौकी पर पहुंचे। चौकी पर मौजूद लालगंज थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने विनोद को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed