फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: BCCU will provide ICU like facilities...accident injured will get immediate treatment

Basti News: बीसीसीयू से मिलेगी आईसीयू जैसी सुविधा...दुर्घटना में घायलों को मिलेगा त्वरित उपचार

Wed, 23 Jul 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Basti News: BCCU will provide ICU like facilities...accident injured will get immediate treatment
- नौ ब्लॉकों में 3.38 करोड़ से हो रहा ब्लॉक क्रिटकल केयर यूनिट का निर्माण, तीन हैंडओवर हुए
विज्ञापन

- सालभर में बनाकर हैंडओवर करना था भवन, परियोजना लेटलतीफी का शिकार
- भूमि की अड़चन और कम जगह के चलते निर्माण में बाधा, अब हो चुका निपटारा
बस्ती। जिले को जल्द ही नौ ब्लॉकों में ब्लॉक क्रिटिकल केयर यूनिट (बीसीसीयू) की सौगात मिल जाएगी। ब्लॉकों में इसे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें तीन पूरे हो चुके हैं और इन्हें ब्लॉकों के हैंडओवर भी किया जा चुका है। अब यहां यूनिट को संचालन के लिए अलग से योजना तैयार की जा रही हैं।
जिले में 14 सीएचसी हैं। यहां गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। यूनिट बन जाने से ऐसे गंभीर मरीज गोरखपुर या फिर लखनऊ रेफर नहीं होंगे। उन्हें भर्ती कर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अभी सांऊघाट, गौर और परशुरामपुर की यूनिट बनकर तैयार है और इसे हैंडओवर किया जा चुका है। इसके अलावा कुदरहा, मरवटिया-सदर, रुधौली, भानपुर, बहादुरपुर, कप्तानगंज में यूनिट निर्माणाधीन है। यहां भूमि और जगह की परेशानी थी, ऐसे में देरी से कार्य शुरू हो पाया। माना जा रहा है कि इसी चालू वित्तीय साल में चयनित ब्लॉकों को यह विशेष चिकित्सा यूनिट मिल जाएगी। चार मंजिला इस ब्लॉक में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही सभी प्रकार की मशीनें और जीवन रक्षक उपकरण होंगे।
विज्ञापन

साल भर पिछड़ी योजना
जिले के चुनिंदा नौ ब्लॉकों में (बीसीसीयू) के निर्माण के लिए वर्ष 2023 में 3.38 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ था। बजट के सापेक्ष टेंडर हुआ। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन इसी बीच भूमि विवाद की अड़चन आ खड़ी हुई। इससे कई ब्लॉकों पर निर्माण कार्य अटक गया। शासन स्तर पर सख्ती के बाद भूमि से संबंधित विवाद का निपटारा कराया गया और निर्माण को शुरू कराया गया। इसमें लेटलतीफी खूब हुई, जिसका नतीजा यह है कि परियोजना सालभर पिछड़ गई है। अब उसे जल्द से जल्द पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आईसीयू की होगी सुविधा

यूनिट भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर व ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। साथ ही, गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। यह यूनिट अस्पताल के अन्य हिस्सों से अलग होगी। इसमें सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदय गति, श्वास और रक्तचाप जैसी चीजों की निरंतर निगरानी की जाएगी। ब्लॉक क्रिटिकल केयर यूनिट में काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

---
ब्लॉक क्रिटिकल केयर यूनिट की संख्या नौ है। तीन हैंडओवर हो चुके हैं। शेष निर्माणाधीन हैं। उन्हें भी जल्द पूरा कर हैंडओवर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। यूनिट में अत्याधुनिक सुविधाएं हाेंगी, इससे ब्लॉकों में रेफर दर कम होगा।

- डॉ. राजीव निगम, सीएमओ बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed