फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News

Basti News: आरोपियों ने कहा- नहीं दिया गलत इंजेक्शन, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 23 May 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Basti News
बस्ती। मुंडेरवा के अमृत हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पकड़े गए दो कर्मचारियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्होंने महिला को एलर्जी और गैस का इंजेक्शन लगाया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। पुलिस अब अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम लोहदर (नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर चार शास्त्रीनगर) निवासी रोशनी (28) पत्नी अनिल कुमार चौधरी को 15 मई की रात करीब 12 बजे खुजली होने लगी। परिवार के लोग करीब के अमृत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। वहां मौजूद स्टाफ ने ही इलाज शुरू कर दिया और दो इंजेक्शन लगाए। आरोप है कि, इसके बाद जब तीसरा इंजेक्शन लगाया तो महिला के मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि स्टाफ ने क्रिटिकल केस बताते हुए जिला अस्पताल लेकर जाने को कहा।
विज्ञापन

परिजन बिना इंतजार के बाइक से ही महिला को लेकर निकले, लेकिन थोड़ी दूर पहुंचने पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण वापस हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां का स्टाफ भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा था कि संचालक भी मौजूद नहीं है। 15 मई को अनिल कुमार चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डाॅ. मनीष श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने लोग गैस व एलर्जी का इंजेक्शन लगाया था। महिला को खुजली हो रही थी। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था और विसरा प्रिजर्व हो गया था। एसओ मुंडरेवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। आरोपियों ने बताया है कि गैस व एलर्जी का ही इंजेक्शन लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed