फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti mohatsow

भाव सूचियां बहुत हैं, भाव सिर्फ राम हैं...

Tue, 28 Jan 2020 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
basti mohatsow
बस्ती महोत्सव में डॉ. कुमार विश्वास के साथ मंचासीन कवि। - फोटो : BASTI
भाव सूचियां बहुत हैं, भाव सिर्फ राम हैं...
विज्ञापन

बस्ती। जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित बस्ती महोत्सव के दौरान मंगलवार की देर रात तक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का दौर चलता रहा। मशहूर कवि एवं लेखक कुमार विश्वास की अध्यक्षता में देश के कई नामचीन कवियों-गीतकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। अमन अक्षर, हेमंत पांडेय, शबा कानपुरी, मुमताज नसीम आदि से सजे मंच पर देश काल के हालात से लेकर शृंगार और हास्य रस की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों की श्रृंखला चलती रही। हल्की-हल्की ओंस की बूंदों के बीच ज्यों-ज्यों रात ढल रही थी त्यों-त्यों रात तालियों, ठहाकों व वाहवाह की गूंज से और जवां होती रही। न ओस की परवाह रही न ढलती रात की चिंता।
कवि सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले काव्य जगत को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले कुमार विश्वास ने मंच पर उपस्थित कवियों-रचनाकारों का परिचय कराते हुए आयोजक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि 31 वर्ष की काव्य यात्रा के दौरान आज 28 जनवरी को महर्षि वशिष्ट एवं महान समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की धरती का वंदन अभिनंदन करने का अवसर मिला। ग्राउंड में उपस्थित अपार जन समूह देख गदगद कुमार विश्वास ने कहा कि वह पहला वामपंथ ऐसा देख रहे हैं जो इतना मुखर है। कहा कि शब्दों की गंभीरता कई बार भीड़ में गुम हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय कवि विवेकानंद मिश्र से कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। तेजी से ख्याति प्राप्त करते जा रहे युवा कवि अमन अक्षर ने अपनी बहुचर्चित रचना भाव सूचियां बहुत हैं, भाव सिर्फ राम हैं... सुनकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस काव्य रचना की एक-एक पंक्तियों पर श्रोता मानो मंत्रमुग्ध होते गए। इस क्रम में हम पर तुम्हारे प्यार ने एहसान कर दिया, पूछा सहेलियों ने दिल में बसा है कौन, मैने तुम्हारे नाम का ऐलान कर दिया... सुनाया गया। सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक गण के अलावा आईजी आशुतोष कुमार, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज पांडेय आदि अधिकारी अंतिम क्षण तक कविता का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed