फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Marathon preparations complete, Basti to run on October 19

Basti News: बस्ती मैराथन की तैयारियां पूरी, 19 अक्टूबर को दौड़ेगा बस्ती

Sat, 18 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Basti Marathon preparations complete, Basti to run on October 19
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित 14वीं बस्ती मैराथन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 19 अक्तूबर रविवार को आयोजित होने जा रहा यह कार्यक्रम “नशा मुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ बस्ती” के संकल्प के साथ जनभागीदारी, युवा शक्ति और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम बनेगा। इस वर्ष राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से भी धावक प्रतिभाग कर रहे हैं, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष बस्ती मैराथन को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ा गया है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश पूरे समाज तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही बस्ती पुलिस के सहयोग से इस आयोजन के माध्यम से साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे युवा वर्ग ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों के प्रति सजग हो सके।
विज्ञापन

आयोजन में स्वच्छता का विशेष संदेश भी दिया जाएगा, जिससे स्वस्थ और स्वच्छ बस्ती के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचे। विजेताओं के लिए पुरस्कार व्यवस्था भी की गई है, ताकि प्रतिभागियों के उत्साह को और प्रोत्साहन मिले। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, लोकप्रिय कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक अजय सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल और पूर्व विधायक दयाराम चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे, जो धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मैराथन मार्ग
यह दौड़ शास्त्री चौक से प्रारंभ होकर कंपनी बाग से गांधीनगर होते हुए नेहरू तिराहा से मुड़कर रौता चौराहा, फिर सुभाष तिराहा, वी-मार्ट के सामने से होते हुए तहसील गेट, और अंत में वापिस शास्त्री चौक तक पहुँचेगी। संपूर्ण मार्ग पर सुरक्षा, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और यातायात व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed