{"_id":"5e2f2c4f8ebc3e4b07659e31","slug":"basti-mahotsav27-basti-news-gkp3387454119","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव बना लूट का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव बना लूट का उत्सव
विज्ञापन
बस्ती में विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने प्रेसवार्ता की।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बस्ती महोत्सव बना लूट का उत्सव’
बस्ती। केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने प्रशासन की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन की पहल पर आयोजित होने जा रहे बस्ती महोत्सव के बहाने खुलेआम वसूली का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। जिला प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगा रहे विधायक ने तर्क दिया है कि किसानों का करोड़ों रुपये दबाकर बैठे मिल मालिकों को राहत दी जा रही है जबकि खनन पट्टेदारों का मकान, जायदाद, गाड़ियां व बैंक खाते सीज कर उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होकर चुनाव जीते संजय प्रताप जायसवाल सोमवार को पुरानी बस्ती स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर महोत्सव समिति के गठन में निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी न होने व भ्रष्टाचार, जबरियां वसूली किये जाने का आरोप लगाया है। कहा कि जिला प्रशासन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को तार-तार कर रहा है। कहा कि बस्ती महोत्सव को लूट का उत्सव बना दिया गया है। विधायक ने बस्ती महोत्सव में होने वाले खर्च को वसूली का बताते हुए विभाग वार वसूलने का खुलासा किया।
कहा कि बड़ेवन में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा अभी तक नहीं लगी जबकि कई बार पत्राचार किया जा चुका है। आरोप लगाया कि टोल प्लाजा के कर्मचारी साइड के दूसरे मार्गों पर जबरन गैर कानूनी ढंग से बिना पर्ची के वसूली कर रहे हैं। जबकि टोल प्लाजा बस्ती में अभी तक लगभग 70 करोड़ रुपये का बकाया है। बावजूद इसके राजस्व के बकायेदारों के संपत्तियों की कुर्की नीलामी की कार्रवाई और समाचार पत्रों में प्रकाशित कराकर सामाजिक तथा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएम आशुतोष निरंजन का कहना है कि बस्ती महोत्सव समिति बनी है। आमजन का महोत्सव है। विधायक को कोई आशंका है तो पूछताछ कर सकते हैं। महोत्सव की वेबसाइट से आर्थिक मदद जुटाई जा रही है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।