{"_id":"5e31c9078ebc3e7d65412764","slug":"basti-festival-two-basti-news-gkp33900321","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे रामा बरसे पनिया....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे रामा बरसे पनिया....
विज्ञापन
बस्ती महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया... पर बजी तालियां
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन भी स्कूली बच्चों ने धमाल मचाया। बच्चों की प्रतिभा देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अवसर था टैलेंट हंट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का।
बुधवार को महोत्सव के टैलेंट हंट प्रोग्राम में 21 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। भगवान शिव व नंदी का रूप धरे बच्चों की लीला देखते ही बन रही थी। छात्राओं ने लोक गीत अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके साथ ही भोजपुरी गीतों की सुरलहरियां फिजा में गजब की मिठास घोल रही थी। जीवीएम कांवेंट स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर मनमोहक प्रस्तुत देकर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों की प्रस्तुति के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा। रंग-बिरंगे परिधान में छात्र-छात्राएं मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। बच्चों की प्रस्तुति देख शिक्षक व अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे थे। हर कोई अपने-अपने स्कूल के बच्चों का उत्साहवर्धन करता नजर आ रहा था। बड़ी सी स्क्रीन पर बच्चों की प्रस्तुति को दिखाया जा रहा था। इसके साथ ही महोत्सव के फेसबुक पेज से भी सीधा प्रसारण किया जा रहा था। लोग अपने मोबाइल व लैपटॉप भी कार्यक्रमों का आनंद लेते नजर आए। टैलेंट हंट के निर्णयक मंडल में उमाशंकर यादव गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज के जदम्बा प्रसाद भावुक, दुर्गेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
इन स्कूल के बच्चों ने किया प्रतिभाग
टैलेंट हंट प्रतियोगिता में फोनिक्स पब्लिक स्कूल बभनगांवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तकया डारीडीहा, सिटी इंटरनेशनल स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहरा रुधौली, सिटी मांटेसरी स्कूल मलवीय रोड, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल संसारपुर, प्राथमिक विद्यालय अहरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सांऊघाट, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, यूनिक साइंस एकेडमी सहित अन्य स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।