{"_id":"5e31c9a58ebc3e4b605d0284","slug":"basti-festival-four-basti-news-gkp339004193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती आईटीआई को दस करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती आईटीआई को दस करोड़ की सौगात
विज्ञापन
बस्ती महोत्सव का उद्घाटन दीप जलाकर करते केंद्रीय मंद्घी
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री ने बस्ती महोत्सव में भर दी झोली
बस्ती। शहर के राजकीय इंटर कालेज में दूसरे दिन महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोगों की उपस्थिति व बेहतर व्यवस्था से गदगद मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव प्रतीत हो रहा है।
मंच के माध्यम से उन्होंने आचार्य रामचंद्र शुक्ल, डॉ. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, पं. माधव प्रसाद त्रिपाठी की यादों को ताजा किया। कहा प्राचीन काल में राज व्यवस्था सुनिश्चित करता था, उस राज्य व्यवस्था के कारण अपने राष्ट्र संवर्धन, रोजगार संवर्धन के लिए कई तरह के उत्सव आयोजित किया जाता था। कहा कालंतर में उसके कई रूप होते रहे, यह महोत्सव अपने आप में आनंद उत्सव व ज्ञान संवर्धन का बेहतरीन उत्सव है। यहां रोजगार के भी अवसर प्रदान किए गए हैं। कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम लोगों को हो इसके लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बस्ती आईटीआई को मॉडल बनाने के लिए दस करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की। साथ ही महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए तीन लाख रुपये दिए। इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, हर्रैया विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ला, आयोजन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, आईजी आशुतोष कुमार, एसपी हेमराज मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।