फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti: Body of three year old son of village head found in well incident of Vishenpur village of Kalvari police station

बस्ती: ग्राम प्रधान के तीन वर्षीय बेटे का कुएं में मिला शव, कलवारी थाने के विशेनपुर गांव की घटना

Wed, 09 Feb 2022 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गायघाट (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, गायघाट (बस्ती) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 09 Feb 2022 11:08 PM IST
सार

कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव के प्रधान व प्रधान संघ कुदरहा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी का तीन वर्षीय बेटा नागेन्द्र प्रताप चौधरी शाम तीन बजे से गायब था। खोजबीन करने पर गांव के पूरब बगीचा के पास जमीन बराबर कुएं में वह पड़ा मिला।

विज्ञापन
Basti: Body of three year old son of village head found in well incident of Vishenpur village of Kalvari police station
मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गाव में तीन वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर कर गया था। जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव के प्रधान व प्रधान संघ कुदरहा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी का तीन वर्षीय बेटा नागेन्द्र प्रताप चौधरी शाम तीन बजे से गायब था। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। तभी प्रधान के भांजे ने गांव के पूरब बगीचा के पास जमीन बराबर कुएं के बाहर चप्पल पड़ीं देखीं। कूंआ पानी से भरा था। उसने लड़के को कुएं में गिरा देख लोग शोर मचा दिया।

विज्ञापन

10 फरवरी को है प्रधान के भाई की शादी

आनन फानन में परिजन बालक को कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुदरहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन अपनी संतुष्टि के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने पून: मृत घोषित कर दिया। तीन पुत्री के बाद एक मात्र पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधान धर्मेंद्र के छोटे भाई की 10 फरवरी को शादी है।

पीड़ित पिता धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए तहरीर में गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कलवारी अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed