Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti-Ayodhya highway closed; travel difficulties increase

Basti News: बस्ती-अयोध्या हाईवे बंद, आवागमन में बढ़ी परेशानी

Sun, 08 Nov 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Basti-Ayodhya highway closed; travel difficulties increase
पॉलिटेक्निक और फुटहिया के पास बैरिकेडिंग कर रोके जा रहे वाहन, उतरौला और टांडा होकर निकाला जा रहा ट्रैफिक
विज्ञापन


बस्ती। अयोध्या में दीपोत्सव के चलते बस्ती-अयोध्या हाईवे पर आवागमन बंद कर दिया गया है। शुक्रवार आधी रात से हाईवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। इससे अनजान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डायवर्जन के कारण लखनऊ पहुंचने के लिए करीब 100 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
बिहार और गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पॉलिटेक्निक चौराहे से गौरा होते हुए बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से उतरौला की तरफ भेजा जा रहा है। वहीं, फुटहिया फ्लाईओवर के पास भी बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात की गई है। सिद्धार्थनगर और बस्ती शहर की ओर से आने वाले वाहनों को बस्ती-कलवारी मार्ग से टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। दूसरे जिलों और राज्यों के नंबर वाले छोटे चारपहिया वाहनों को भी इसी रास्ते से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डायवर्जन की जानकारी नहीं होने से कई चालक रास्ते में फंस रहे हैं। बिहार की ओर से आए कुछ भारी वाहनों के चालकों ने ढाबों पर ही गाड़ियां खड़ी कर दी हैं। असम के चालक सनी कुमार ने बताया कि रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण वह वाहन खड़ा कर मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। डायवर्जन से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे डीजल का खर्च भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ जानकार चालक कांटे से मुंडेरवा में प्रवेश कर महदेवा मार्ग से रामजानकी मार्ग पर कुदरहा बाजार पहुंच रहे हैं। यहां से कलवारी होते हुए लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के रास्ते टांडा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक जा रहे हैं। इससे बस्ती-कलवारी और रामजानकी मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
हाईवे पर प्रतिबंध के चलते बस्ती से अयोध्या तक सड़क लगभग सूनी पड़ी है। इक्का-दुक्का स्थानीय वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को बाराबंकी से गोंडा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते निकाला जा रहा है।
--------------

लोलपुर के पास भी बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात
अयोध्या सीमा में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लोलपुर के पास भी बैरिकेडिंग की गई है। यहां पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद पहुंचने वाले वाहनों को कटरा लकड़मंडी के रास्ते गोंडा की ओर भेजा जा रहा है। अयोध्या तक करीब 20 किलोमीटर के मार्ग पर प्रतिबंध के चलते वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। रविवार शाम तक डायवर्जन लागू रहने की बात कही गई है।

कोट

अयोध्या में भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से आठ नवंबर की शाम तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हाईवे पर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।


-श्यामकांत, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed