फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basant Panchami tomorrow: Bandbaaja will be played after 66 days

बसंत पंचमी कल : 66 दिनों बाद बजेगा बैंडबाजा

Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami tomorrow: Bandbaaja will be played after 66 days
बसंत पंचमी कल : 66 दिनों बाद बजेगा बैंडबाजा
विज्ञापन

बस्ती। मंगलवार को पड़ रही माघ माह शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि यानी बसंत पंचमी कई मायनों में इस बार बेहद खास है। अव्वल तो ग्रह, नक्षत्रों और राशियों का दुर्लभ योग बन रहा है, दूसरे 12 दिसंबर 2020 से 24 अप्रैल 2021 के बीच का यही एक ऐसा दिन है, जिसमें सात फेरों के लिए निर्बाध लग्न मिल रही है।
ऐसे में एक ओर जहां वसंत पंचमी को दिव्य और भव्य तरीके से मनाने की तैैयारियां चल रही हैं, वहीं 16 फरवरी से निर्बाध लग्न में मांगलिक आयोजन के लिए लोग बैंडबाजा, बरात के प्रबंध में जुटे हैं। श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार के पुजारी व ज्योतिषाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी के अनुसार, रेवती नक्षत्र में पड़ रही वसंत पंचमी को रवि और अमृत सिद्धि योग के संयोग ने इस बार बेहद खास बना दिया है।
विज्ञापन

16 फरवरी को सुबह तीन बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि लग जाएगी, जो अगले दिन यानी 17 फरवरी की सुबह पांच बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.30 से 12.30 के बीच है। वसंत पंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवियोग एक साथ हैं और मंगलकारी दिन मंगलवार भी है। इसके अलावा मकर राशि में चार ग्रह गुरु, शनि, शुक्र और बुध एक साथ होंगे। मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान रहेंगे और यह सब मीन राशि तथा रेवती नक्षत्र के अधीन होगा। चूंकि 13 फरवरी को गुरु बृहस्पति उदय हो चुके हैं और 17 फरवरी को शुक्र अस्त होंगे। इस लिए 16 फरवरी को विवाह करना सर्वोत्तम माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed