फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bappa's farewell, Amhat Ghat

Basti News: बप्पा की हुई विदाई,अमहट घाट पर देर रात होता रहा विसर्जन

Sat, 30 Sep 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bappa's farewell, Amhat Ghat
गाजे-बाजे के साथ हुई बप्पा की विदाई,अमहट घाट पर देर रात होता रहा विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। देर रात तक प्रतिमाओं का अमहट घाट पर विसर्जन होता रहा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान मुस्तैद दिखे। बस्ती शहर के दक्षिण दरवाजा से लेकर अमहट घाट तक मेले जैसा दृश्य रहा। ग्रामीणों इलाकों में भी विधि-विधान से बप्पा की विदाई की गई। शाम को ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर रख कर प्रतिमाओं को फूलमालाओं से सजाया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए अमहट घाट की ओर ले जाया गया। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए। भक्ति गीतों से देर रात तक पूरा माहौल सराबोर रहा। इस बार आधिकारिक तौर पर कुल 125 गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश प्रतिमा का पहले ही विसर्जन किया जा चुका था।

शहर की प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल अमहट घाट पर प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका की ओर से साफ सफाई, चूनाकारी के साथ बिजली की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से मोटर बोट के साथ ही बड़ी संख्या में घाट पर पुलिस के जवान लगाए गए थे। घाट के किनारे पर बालू भरी बोरियां भी रखी गईं, जिससे प्रतिमा को नाव तक ले जाने में पैर न फिसले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed