{"_id":"69a3460dcae60969e8094235","slug":"banks-will-remain-closed-for-four-days-from-today-atms-are-the-only-option-basti-news-c-207-1-bst1001-154150-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम ही सहारा
विज्ञापन
बस्ती। होली का असर बैंकों पर भी दिखने लगा है। एक से चार मार्च तक लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आखिरी शनिवार को छुट्टी के दिन भी सभी बैंक खुले रहे। लेनदेन का कार्य निपटाने के लिए बैंकों में सामान्य से ज्यादा ग्राहकों की भीड़ देखी गई। चार अप्रैल तक होली की छुट्टी रहने से लेनदेन की प्रक्रिया एटीएम एवं ऑनलाइन ट्रांजक्शन पर निर्भर रहेगी।
इस बार महीने के पहले सप्ताह में ही चार मार्च को होली का पर्व है। महीने के पहले दिन रविवार होने के नाते सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद सोमवार को होलिका दहन को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। दो और चार के बीच एक दिन मंगलवार बच रहा है। इसलिए शासन ने होली में चार दिन की लगातार छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके दृष्टिगत महीने के आखिरी शनिवार को बैंकों में बंदी स्थगित कर दी गई।
पूरे दिन सभी बैंक खुले रहे। बैंकों में सामान्य से ज्यादा भीड़ देखी गई। लंबी छुट्टी होने के नाते लोग बैंकों से संबंधित काम निपटाने के लिए दस बजते ही पहुंचने लगे। बैंक कर्मचारी भी अपने- अपने दायित्वों के निवर्हन में देर शाम तक लगे रहे। तमाम बैंक कर्मचारी होली में चार दिन के अवकाश पाने के नाते उत्साहित भी नजर आए। दूर-दराज से आकर बैंकों में नौकरी करने वाले लोग देर शाम काम निपटाने के बाद घर जाने की तैयारी में लग गए। दिन भर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ रही। लेनदेन शाम चार बजे तक होता रहा।
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग भी बैंकों में पहुंचकर व्यवसायिक लेनदेन करते रहे। रविवार से चार मार्च तक अब सभी बैंक बंद रहेंगे। इस अवधि में लेनदेन एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजक्शन पर भी निर्भर रहेगा।