फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Banks in crisis cache intact, disturbing public

बैंकों में कैश का संकट बरकरार, पब्लिक परेशान

Wed, 07 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 07 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Banks in crisis cache intact, disturbing public
स रविल लाइन प ुलिस बूथ के पास एसबीआई के एटीएम खुलने का इंतजार करते लोग।
बुधवार को भी बैंको में कैश का संकट बना रहा। इसके कारण पब्लिक परेशान रही। कहीं यदि रकम मिली भी तो बैंक की मर्जी के अनुसार। घंटो लाइन मे जूझने के बाद भी किसी को अपनी आवश्यक्तानुसार रकम नहीं मिली। विकास भवन में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में घंटो खड़े रहने के बाद भी लोगों को जैसे तैसे चार चार हजार रुपये दिए गए। शहर में लगातार सेवायें दे रहा एचडीएफी का कंपनी बाग स्थित एटीएम बुधवार को बंद रहा।
विज्ञापन


वहीं कंपनी बाग स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम दोपहर में पहली बार चालू हुआ तो कुछ ही देर बाद उसमें कैश खत्म हो गया। अधिकांश बैकों के एटीएम बुधवार को भी नहीं चालू हुए। वहीं रामनगर भानपुर में पीएनबी की शाख से रकम न मिलने से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी रामनगर  दिन में 11बजे तक न खुलने पर सुबह से ही लाइन में लगे लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब  तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं  माने। इसी बीच किसी युवक ने एनटी के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग करना  शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गंभीर होता देख पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने पहुंचा  दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम एससी शर्मा भी थानाध्यक्ष  सोनहा ओम प्रकाश यादव के साथ बैंक पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर  सड़क से हटाया। दोपहर बाद तक कैश आने का आश्वासन दिया। कैश की आस में लोग  देर शाम तक बैंक के सामने ही ठंड में बैठे रहे। लेकिन कैश न आने पर मायूस  होकर खाली हाथ घर लौट गए। यही हाल पीएनबी तुसायल का भी रहा। शाखा प्रबंधक ने बताया  कि मांग के सापेक्ष कैश की आपूर्ति न हो पाने से परेशानी हो रही है।

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार  को अवकाश के चलते बुधवार को भोर से ही गौर-बभनान क्षेत्र के बैंको पर रकम  निकालने के लिए भारी भीड़ लगी रही। लेकिन बैंको में कैश न होने से भुगतान  नहीं हो पाया। इससे भीषण ठंड में काफी देर तक इंतजार के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। गौर  के एसबीआई व पूर्वांचल बैंक में सुबह से कैश न होने का बोर्ड लगा  दिया गया। मगर उपभोक्ता ठंड में पूरे दिन इंतजार करते रहे लेकिन रकम नहीं  मिली।

रुपये के लिए लाइन में लगे पवन चौधरी, रामसागर यादव, सुशीला, सुमन, मालती  देवी, नूरजहां, जैबुन्निशा ने बताया कि भोर से ही पैसे के लिए लाइन लगाए  है, लेकिन उन्हे निराशा ही हाथ लगी। बभनान के पीएनबी, पूर्वांचल  बैंक, यूनियन बैंक व हलुआ के ग्रामीण बैंक एवं दुबौला के एसबीआई में भी  पूरे दिन लोग इंतजार करते रहे लेकिन रकम नहीं मिली।

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सुबह सात बजे से ही बैंकों पर लाइन लगने लगी। घने कोहरे में चार पांच किलोमीटर तक चलकर लोग सुबह से लाइन में लग गए। क्षेत्र के पीएनबी गोपीनाथपुर में  लंबी लाइन लगी, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। बैंक खुलने पर महज कुछ लोगों को  भुगतान करके कैश खत्म होने की बात कहकर बैंक में अंदर से ताला लगा दिया  गया। ग्राहक गेट पर जमे रहे। दिन में एक बजे ग्राहकों को बताया गया कि अब सिर्फ रकम जमा  होगी, इससे लाइन में लगे लोग परेशान हो गए।

यहां कुछ पेंशनर आए  थे, भुगतान न मिलने से सभी परेशान रहे। अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरजेश बहादुर  सिह, जयंती प्रसाद. अंबकेश्वर सिंह ने बताया कि पहली तारीख को पेंशन खाते में आ  जाती है,समय से पेंशन की धनराशि न मिलने से दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दिन  में डेढ़ बजे कैश वैन आने पर फिर भुगतान शुरू हुआ ।

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार  अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरजेश बहादुर  सिह, जयंती प्रसाद. अंबकेश्वर सिंह ने बताया कि पहली तारीख को पेंशन खाते में आ  जाती है,समय से पेंशन की धनराशि न मिलने से दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। 

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक पक्कवा बाजार,  देईसांड़, बानपुर, लालगंज, महादेवा, बनकटी, सिन्डीकेट आदि बैंकों में एक-दो  को छोड़कर तीन दिनों से किसी में कैश नहीं है। वहीं एसबीआई में दो दो हजार रुपया देने  के बाद बुधवार को भी दो बजे के बैंक में कैश खत्म हो गया। खाताधारकों ने कहा कि जो रकम दी जा रही है उससे उनके खेती की ही जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। खाताधारक अजय शुक्ला, मुस्तफा हुसैन, शारदा देवी,  आदित्य पांडेय, बाबूराम चौधरी, हरीलाल, रामपराग यादव, नजमा खातून,  सुशीला आदि ने अपनी कैश न मिलने पर रोजाना हो रही दिक्कतों की जानकारी दी।


 मानकिचंद्र प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के एसबीआई पुरैना, पंजाव नेशनल बैंक जमदाशाही, पूर्वाचल  बैंक मझौआमीर, मानिकचन्द, गौरा, दसिया, मनौरी में कैश नहीं है। सभी  शाखा प्रबंधक परेशान है। बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया से प्रमुख शाखाओं में कैश न  आने के कारण दिक्कत हो रही है। पिछले  दो दिनों से बैंकों को कैश नहीं मिला है। ग्राहक सेवा केंद्र भादी खुर्द के जयंत शुक्ला ने बताया कि ग्राहकों के आक्रोश  का शिकार भी होना पड़ रहा है। बुजुर्ग जगई निवासी महुआरी के  बायें हाथ में गंभीर चोट लगी है, लाइन में लगे थे। मगर रकम न मिलने पर निराश लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed