फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bankati Pradhan Sangh President stopped by police while going to Lucknow protest

Basti News: लखनऊ धरने में जाते समय बनकटी प्रधान संघ अध्यक्ष को पुलिस ने रोका

Wed, 20 May 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bankati Pradhan Sangh President stopped by police while going to Lucknow protest
बनकटी प्रधान संघ अध्यक्ष को लखनऊ धरने में जाते समय पुलिस ने रोका-संवाद
बनकटी। प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय के नेतृत्व में प्रधानों के साथ ब्लाॅक मुख्यालय से लखनऊ इफको गार्डन में पंचायत चुनाव 26 मई और 19 जुलाई को समाप्त होने वाले ग्राम प्रधानों का कार्यकाल को चुनाव होने तक बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे कि लालगंज पुलिस ने रोक दिया। जिस पर नाराज प्रधानों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। प्रधान संघ के शीर्ष पदाधिकारियों से वार्ता के बाद दो घंटे बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष रविंचंद पांडेय ने बताया कि बुधवार कि सुबह करीब 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर चार पहिया वाहन लगी थी। जिस पर सवार होकर लखनऊ धरने को सफल बनाने के लिए करीब 15 चारपहिया वाहनों को रवाना कर जैसे ही वह जाने लगे कि लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक मय फोर्स के साथ वाहन को रोक दिया। जिस पर नाराज प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद करीब दो घंटे तक धरना दिया। प्रधान संघ के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान लक्ष्मी गुप्ता, राम किशुन चौधरी, अरविंद दुबे, शेष राम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed