फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bank representatives warned of action for showing apathy.

Basti News: उदासीनता बरतने पर बैंक प्रतिनिधियों को कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 26 Aug 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bank representatives warned of action for showing apathy.
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग और वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। वार्षिक ऋण योजना के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति पर उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा युवाओं और महिलाओं की स्वरोजगार में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की है। इसके लिए ऋण आवेदनों का समय से निस्तारण जरूरी है। उन्होंने डीसी मनरेगा संजय शर्मा को प्रत्येक सप्ताह ऋण पत्रावलियों की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों से कहा कि ऋण आवेदनों को पूरी पारदर्शिता के साथ स्वीकृत करें। किसी आवेदन को अस्वीकृत करने पर उसका स्पष्ट कारण दर्ज करना अनिवार्य है। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बैंक प्रतिनिधियों को शाखाओं के बकायेदारों की आरसी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने को कहा। हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चंद्र सोनकर, सदर के मोहम्मद सलीम और महादेवा के फूलचंद्र श्रीवास्तव ने लंबे समय से लंबित ऋण पत्रावलियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने समयबद्ध तरीके से आवेदनों का निस्तारण कराने की मांग की। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की दो महिला लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एलडीएम आरएन मौर्या, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed