{"_id":"65a02c3930d0f4f7640be04d","slug":"bank-gate-lock-damaged-in-bhanpur-panic-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9892-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भानपुर में बैंक गेट का ताला क्षतिग्रस्त, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भानपुर में बैंक गेट का ताला क्षतिग्रस्त, हड़कंप
Thu, 11 Jan 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में स्थित एसबीआई की शाखा में गेट का ताला क्षतिग्रस्त मिलने पर हड़कंप मच गया। बैंक अधिकारियों और पुलिस की जांच में मुख्य गेट के अलावा शाखा के सभी ताले और दरवाजे सुरक्षित पाए गए। बैंक पूरी तरह सुरक्षित मिलने पर पुलिस और बैंक अधिकारियों राहत की सांस ली।
शाखा प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब बैंक कर्मी शाखा पर पहुंचे तो उन्हें मुख्य शटर गेट पर लगा ताला क्षतिग्रस्त मिला। इसकी सूचना बैंक कर्मियों ने सोनहा पुलिस और विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने अपने सामने बैंक का ताला खुलवाया। शाखा प्रबंधक ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद मिश्र ने बताया कि बैंक पूरी तरह सुरक्षित है। शाखा के मुख्य गेट पर लगे ताले को क्षति पहुंचाने वाले की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। संवाद