{"_id":"661da73914f84185f90ee174","slug":"ban-on-small-vehicles-towards-ayodhya-from-today-basti-news-c-207-1-sgkp1002-115087-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से अयोध्या की ओर छोटे वाहनों पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से अयोध्या की ओर छोटे वाहनों पर भी रोक
Tue, 16 Apr 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र रामनवमी पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंगलवार को दोपहर दो बजे से 17 अप्रैल मध्य रात तक गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर कार सहित छोटे सवारी वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा।
बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन 14 से ही 19 अप्रैल को रात आठ बजे तक के लिए किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद से बाइक छोड़कर अन्य सभी वाहनों को अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक जाएंगे। बस्ती के एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यातायात निदेशालय के निर्देश के अनुसार यह डायवर्जन किया गया है। सभी डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। संवाद

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान
विज्ञापन