फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ban on lifting ration of two kotdars for not cooperating in vaccination

टीकाकरण में सहयोग न करने दो कोटेदारों के राशन उठाने पर रोक

Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ban on lifting ration of two kotdars for not cooperating in vaccination
टीकाकरण में सहयोग न करने दो कोटेदारों के राशन उठाने पर रोक
विज्ञापन

कुदरहा/बस्ती। वृहद कोविड टीकाकरण महाभियान के तहत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को विकास खंड कुदरहा के टीकाकरण केंद्र शुकुलपुरा तथा प्राथमिक विद्यालय कड़जा अजमतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शुुकुलपुरा टीका केंद्र पर पहले डोज के 20 छूटे हुए लोग मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने दोनों गांवों के कोटेदारों के राशन उठाने पर रोक लगा दी है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश व एमओआईसी डॉ.फैज वारिश को निर्देश दिया कि 2007 से पूर्व जन्म वाले बच्चे, जिनकी आयु 14 वर्ष या उससे अधिक है, का तत्काल टीकाकरण कराकर दो दिन के अंदर सूची कोविन पोर्टल पर दर्ज कराएं। उन्होंने कड़जा अजमतपुर के कोटेदार पतिलाल तथा शुकुलपुरा के कोटेदार हरिश्चंद्र को टीकाकरण में सहयोग न करने पर राशन उठान को रोके जाने का निर्देश डीएसओ को दिया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर सामने आया कि बिना टीका लगवाए ही दोनों कोटेदारों ने राशन कार्डधारक को राशन वितरित कर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र की एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, हल्का लेखपाल छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा इन सबके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed