फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bahadurpur two-lane: work will be completed soon, travel will be easy

बहादुरपुर टू-लेन : जल्द पूरा होगा काम, सफर होगा आसान

Mon, 14 Oct 2024 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bahadurpur two-lane: work will be completed soon, travel will be easy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बहादुरपुर ब्लाॅक के अकसड़ा चौराहा से ब्लाॅक मुख्यालय होकर पिपरा गौतम तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री की ‘ब्लाक जोड़ो’ परियोजना के तहत किया जा रहा है।
10.3 किमी लंबी इस टू लेन सड़क के बन जाने से तकरीबन 97 गांवों व मजरों के राहगीरों का ब्लाक मुख्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही इस ग्रामीण क्षेत्र में टू-लेन सड़क की सुविधा मिल जाने से भारी वाहनों का आवागमन बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में बहादुरपुर ब्लाॅक का विस्तार बड़ा माना जाता है। एक तरफ सरयू नदी तो दूसरी तरफ कुआनों नदी इस ब्लाॅक की सीमा का निर्धारित करती है। ब्लाॅक क्षेत्र के बीच बहने वाली मनोरमा नदी के दोनों तरफ तटबंधों पर ही सड़कों का निर्माण किया गया है। वहीं इस ब्लाॅक क्षेत्र में कुआनों नदी से निकल कर तिलहवा पंप कैनाल दर्जनों गांवों के खेतों को अभिसिंचित कर फसलें लहलहाती हैं। नतीजा यह होता है कि अतिवृष्टि व बाढ़ की विभीषिका से जलभराव के कारण इस क्षेत्र की अच्छी खासी सड़कें जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, और आवागमन बाधित होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बस्ती-आंबेडकर नगर मार्ग स्थित अकसड़ा चौराहा से बहादुरपुर होकर पिपरा गौतम तक 10.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण छह साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया गया था। ताकि इस ग्रामीण क्षेत्र के राहगीरों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल सके। 3.75 मीटर चौड़ी यह सड़क कुछ दिन तक तो दुरुस्त रही, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही व जलभराव से धीरे-धीरे यह मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होता गया और राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गईं।
दूसरी तरफ इस प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण करने वाले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पांच साल बाद यानी साल भर पहले इसे मरम्मत व रखरखाव के लिए पीडब्ल्यूडी को नियमत: हस्तांतरित कर दिया। तब से इस सड़क की हालत और भी दयनीय हो गई।
इधर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों को गांवों से जोड़ने के लिए ‘ब्लाॅक जोड़ो’ परियोजना चालू किया तो पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने इसके चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 25 करोड़ 35 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया था। जिस पर स्वीकृति मिलने पर काम चालू हो गया है।

इन गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क : अकसड़ा-बहादुरपुर-पिपरागौतम मार्ग के बन जाने से केवचा, गोपालपुर, बहादुरपुर, मटेरा, छबैला, करहली, माड़न, प्रतापपुर, अरबापुर, नरायनपुर, सिसवारी कुंवर सिंह, ढरियवा और पिपरा गौतम समेत दर्जनों गांवों के राहगीरों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed