फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bagrang Dal read Hanuman Chalisa

एपीएनळकॉलेज गेट पर बजरंगदल ने सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़कर दिया ज्ञापन

Thu, 16 Jun 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bagrang Dal read Hanuman Chalisa
एपीएन कॉलेज गेट पर बजरंग दल ने सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ
विज्ञापन

बस्ती। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल की ओर से एपीएन कॉलेज से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया था। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें कॉलेेज गेट से कूच नहीं करने दिया। इससे नाराज पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। इसके बाद एसडीएम सदर सूरज यादव ने कार्यक्रम स्थल पर ही कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कुंवर नागेंद्र सिंह बताया कि देश में कट्टरपंथी ताकतें घात लगाकर हिंदुओं पर हमले कर रही हैं। संवैधानिक व्यवस्था का उनके द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है। शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे कृत्यों को अंजाम देने वालों का खुलकर विरोध करने का समय आ गया है। हर स्तर पर ऐसे लोगों का विरोध होना चाहिए। बताया कि राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में दंगाइयों व नफरती भाषण देने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। मौके पर संघ के नरेंद्र भाटिया, अभय त्रिपाठी, श्रीराम, सत्य प्रकाश सिंह, गोपेश पाल, धर्मेंद्र चौरसिया, संतोष शुक्ला, श्रद्धेय पाल, नीरज कशौधन, दीपक पांडेय, संजय अग्रहरी, रविंद्र कश्यप, परशुराम चौधरी, महेंद्र शंकर, दिनेश मिश्र, प्रदीप, प्रमोद गुप्ता, धर्मराज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed