फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayodhya vardict : alart in Basti

अयोध्या फैसला: प्रशासन ने मांगा सहयोग

Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya vardict : alart in Basti
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मीयो को संबोधित कतरे एसपी हेमराज मीणा। - फोटो : BASTI
अयोध्या फैसले के मद्देनजर जिले में अलर्ट
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या फैसले के मद्देनजर जिले को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने संयुक्त बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या से जुड़ा होने के कारण बस्ती ब्लू जोन श्रेणी में है। इसको देखते हुए निगरानी कड़ी कर दी गई है। सड़क मार्ग के अलावा सरयू नदी के जरिए भी सुरक्षा निगरानी की जा रही है। आपसी भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी धर्म, समुदाय, देवताओं, प्रख्यात व्यक्तियों के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने वालों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही गांव-थानों पर बैठकें व भ्रमण कर लोगों का विश्वास बढ़ाने के साथ, विभिन्न संगठनों से संवाद किया जा रहा है। जिससे कि भाईचारा कायम रहे।
विज्ञापन

विशेष नियंत्रण कक्ष बनेगा
संवेदनशील हालात में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया बनेगा। जिसमें पुलिस विभाग के अलावा स्वास्थ्य, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेंगे। एसपी ने बताया कि पुलिस का पूरा जोर संवाद प्रणाली का एक पूरा तंत्र विकसित करना है जिससे की हर स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 मोहल्ले संवेदनशील
जिले के 55 मोहल्ले मौजूदा हालात में सबसे ज्यादा संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। 198 व्यक्तियों को भी चिह्नित किया गया है, जिन पर धार्मिक उन्माद फैलाने का खतरा है। इस तरह गांव-गांव ढूंढकर 6500 व्यक्तियों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। एसपी हेमराज मीणा के मुताबिक इसमें 16 सौ हिट लिस्ट में हैं। 101 व्यक्तियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है और 30 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed