{"_id":"69e3ced684f7f4bd6500d9ef","slug":"awareness-was-created-for-nomination-by-taking-out-a-rally-basti-news-c-207-1-bst1006-157072-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रैली निकाल नामांकन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रैली निकाल नामांकन के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
ओठघनपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली-स्रोत विद्यालय
नगर बाजार। प्राथमिक विद्यालय ओठघनपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य गांव के हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के महत्व के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।
रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारे लगाए और पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई।
इस मौके पर रेखा और सुदामा सहित ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही उज्ज्वल बन सकता है। कार्यक्रम में गांव के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और रैली को सफल बनाने में सहयोग किया। संवाद