फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Award,Major Shivendra of Basti received the Armed Forces Citation Award.

Basti News: बस्ती के मेजर शिवेंद्र को मिला सशस्त्र सेना प्रशस्तिपत्र सम्मान.

Thu, 02 Feb 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Award,Major Shivendra of Basti received the Armed Forces Citation Award.
मेजर शिवेंद्र मणि त्रिपाठी को मिला सम्मान। - फोटो : BASTI
बस्ती के मेजर शिवेंद्र को मिला सशस्त्र सेना प्रशस्तिपत्र सम्मान.
विज्ञापन

- अभिनव प्रयोग से शिवेंद्र ने युद्धक सामग्री को लेह लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों तक सुगमता से पहुंचाया
शिवेंद्र सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो आगरा में हैं तैनात
बस्ती। शहर के शिवा कालोनी निवासी मेजर शिवेंद्र मणि त्रिपाठी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सशस्त्र सेना प्रशस्ति पत्र सम्मान मिला है। तत्कालीन थल सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजा (यूवाईएसएम, उत्तम युद्ध सेना मेडल) ने आगरा में आयोजित समारोह में इन्हें सम्मानित किया है। मेजर शिवेंद्र मणि त्रिपाठी वर्तमान में सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो आगरा में तैनात हैं।
मेजर त्रिपाठी के बड़े भाई देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण पुरस्कार उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता, और समन्वय कौशल के लिए प्रदान किया गया है। बताया कि मेजर शिवेंद्र वर्ष 2016 के महाराष्ट्र के पुलगांव बारूद एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, फिर भी अपनी खराब सेहत की परवाह न करते हुए, असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए देश की सेवा की।
विज्ञापन

शिवेद्र ने अपने अभिनव प्रयोग से सेना के युद्धक सामग्री को लेह लद्दाख के दुर्गम पहाड़ियों तक सुगमता से उपलब्ध कराया। इस दौरान सेना का लगभग 64 करोड़ रुपये की बचत कराई और अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। ये सभी युद्धक सामग्री चीन की सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य व साहस को बढ़ाने के काम आया। मेजर त्रिपाठी को बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए थल सेना से पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर त्रिपाठी के पिता दिनेश मणि त्रिपाठी विकास इंटरमीडिएट कॉलेज, खेसरहा सिद्धार्थनगर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व माता विमला त्रिपाठी आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका विद्यालय बस्ती से सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं।

मेजर त्रिपाठी की सफलता पर उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष सूर्यनारायण मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, रमाकांत पांडेय, गोपाल सिंह, नरसिंह नरायन दूबे, मनोज शुक्ला, महेश राम, मोहिबुल्लाह खान, बंटी त्रिपाठी, कुशाग्र त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, दीपा त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, राम कृपाल पांडेय, अजय पांडेय, कृष्ण प्रसाद मिश्रा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed