फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto driver abandoned at home by friends under suspicious circumstances, dies

Basti News: संदिग्ध हालात में दोस्तों ने ऑटो चालक को छोड़ा घर, मौत

Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Auto driver abandoned at home by friends under suspicious circumstances, dies
नगर बाजार निवासी मृतक रवि गौड की फाईल फोटो - फोटो : आर्काइव
नगर बाजार, बस्ती। नगर बाजार कस्बे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार देर रात युवक को उसके दो साथी बेहोशी की हालत में घर छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। नगर बाजार निवासी ऑटो चालक रवि (22) पुत्र पप्पू चार भाइयों में सबसे बड़ा था वह अविवाहित था। शनिवार की शाम वह दोस्त राजन के साथ घर से निकला था। दोनों बाइक से रुधौली क्षेत्र स्थित अपनी बुआ के गांव गए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने नशा किया था। अत्यधिक नशा होने पर रवि बुआ के घर न जाकर पास के किसी घर में पानी पीने के बाद लौट आयाा।
विज्ञापन

राजन ने पुलिस को बताया कि बाइक रवि चला रहा था। लौटते वक्त शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मैरिज हाल के सामने उनकी बाइक किसी कार से टकरा गई। रवि गिरकर बेहोश हो गया। बाहरी चोटें न दिखने पर राजन घबरा गया और अपने दिव्यांग भाई को फोन कर बुला लिया। फिर एक ऑटो से रवि को उसके घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों को स्थिति बताकर राजन ने कहा कि रवि को तुरंत अस्पताल ले जाएं। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ कलवारी और एसओ नगर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed